sss

; //]]>

वाघेला ने रखी ‘पद्मावती’ की प्री-स्क्रीनिंग की मांग, दिया अल्टीमेटम - Khabar NonStop

Shankersinh Vaghela
मुंबई। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला ने संजय लीला भंसाली की अपकमिंग ड्रामा पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज से पहले हिंदू एवं क्षत्रिय समुदाय के नेताओं के लिए स्क्रीनिंग कराने की मांग की है। वाघेला का मानना है कि वह यह देख सकें कि क्या फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है या नहीं? वहीं उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग न कराने पर हिंसक प्रदर्शन की भी धमकी दी है।

‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज, नहीं हटेंगी दीपिका से नजरें

इस बारे में क्षत्रिय समुदाय के नेता ने कहा, “फिल्म के एक दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद है जिसे देखते हुए मैं चाहता हूं कि भंसाली (फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली) पहले इसे हिंदुओं और साथ ही क्षत्रिय नेताओं को दिखाएं। क्योंकि लोगों को शक है कि इसमें तथ्यों को छेड़छाड़ कर पेश किया गया है।’’ शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि ‘किसी को भी ‘सस्ता प्रचार’ हासिल करने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक पेश करने की मंजूरी नहीं दी जा सकती।’

padmavati

वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर फिल्म प्री-स्क्रीनिंग के बिना रिलीज होती है तो गुजरात में हिंसक विरोध प्रदर्शन होंगे और कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा सकती है। अगर लोगों ने कानून अपने हाथों में ले लिए तो उसके लिए मैं सिनेमाघर मालिकों से पहले ही माफी मांगता हूं।” बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म एक दिसम्बर को रिलीज होगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2haB5t9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop