इरफ़ान इस एक्ट्रेस को बहुत मिस कर रहे हैं, जानें कारण - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों कोलकाता में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस पार्वती हैं जो फ़िलहाल उनके साथ नहीं हैं। लेकिन इरफान खान को रह-रह कर पार्वती की याद सता रही है। बता दें कि पार्वती की याद तब और ज्यादा गहरा गई, जब इरफान खान ने कोलकाता में मौजूद राजेश खन्ना की उस नाव की सवारी की, जिस पर राजेश खन्ना ने फिल्म ‘अमर प्रेम’ में शर्मिला टैगोर से ‘आई हेट टीयर्स’ कहा था।
‘सपना दीदी’ में अलग है दीपिका और इरफान का तालमेल
गौरतलब है कि यह डायलॉग बाद में प्रसिद्ध हो गया। इसी कश्ती में इरफान खान ने सिर्फ सवारी ही नहीं की, बल्कि लोकल मीडिया से उसी नाव में बातचीत भी की। इसके बाद उन्होंने पार्वती की याद में ट्वीट किया, ‘पार्वती, आई हेट टीयर्स रे! जल्द मिलो मुंबई में, कोलकाता की डेट तो करीब-करीब अकेले ही खत्म हो गई!!’ इरफान के इस ट्वीट ने साफ जाहिर कर दिया कि वह अपनी को-स्टार को किस कदर याद कर रहे हैं।
#Parvathy, I hate tears re !! Jald milo mumbai main, Kolkata ki date to #QaribQarib akele hi khatam ho gayee !! http://pic.twitter.com/V3i86ciVSi
— Irrfan (@irrfank) October 27, 2017
इससे पहले उन्होंने डायरेक्टर के साथ फोटो शेयर कर कहा है कि वो इस बार डायरेक्टर के साथ डेट पर हैं
#Parvathy Tum Nahin to #JaaneDe …. Aaj ki date humari director #TanujaChandra ke saath hain ????…. #QaribQarib date ???????? http://pic.twitter.com/R6Rpc3ZiBn
— Irrfan (@irrfank) October 29, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gT4kDG
Comments
Post a Comment