sss

; //]]>

ग्रीन पार्क में खेलकर सीखा क्रिकेट, मौका मिला तो करूँगा कमाल - Khabar NonStop

Kuldeep Yadav

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल कानपुर में खेला जायेगा। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कहे जाने वाले कुलदीप यादव ने भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले मीडिया से कहा कि अगर उन्हें इस मैच में मौका मिला तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। दरअसल कुलदीप के लिए कानपुर में खेलना गर्व की बात होगी। कुलदीप का बचपन कानपुर में ही बीता है, ग्रीन पार्क के मैदान पर क्रिकेट सीखते हुए कुलदीप बड़े हुए हैं। उन्होनें कहा कि, “अगर कल मुझे अंतिम ग्यारह में चुना गया है तो मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। अपने मैदान में घरेलू दर्शकों के सामने की बात सोचकर बहुत रोमांचित हूं।”

क्रिकेटर की पत्नी पर हमला, नेकलेस छीन कर बदमाश फरार

‘इस पिच की राग-राग से हूँ वाकिफ’

कुलदीप ने कानपुर में बिताये दिनों को याद करते हुए कहा कि, “देश दुनिया में कही भी खेलो, लेकिन अपने शहर अपने मैदान और अपने लोगों के बीच क्रिकेट खेलने का जोश और जुनून कुछ अलग ही होता है। मैं इसी कानपुर शहर में पैदा हुआ यहां की गलियों में बड़ा हुआ, यहीं पढ़ाई की, यहीं क्रिकेट की एबीसीडी सीखी।” मैच की रणनीति और कानपुर की पिच के बारे में बोलते हुए उन्होनें कहा कि, “अगर मुझे अंतिम एकादश में चुना जाता है तो मैं अपनी रणनीति मैदान में ही दिखाऊंगा क्योंकि यह ग्रीन पार्क मेरा घरेलू मैदान है। और मैं इसकी पिच की रग-रग से वाकिफ हूं, क्योंकि मैंने इस मैदान पर बहुत क्रिकेट खेला है।”

दिनेश कार्तिक ने इन्हें दिया अपने कमबैक का श्रेय

कानपुर के जाजमऊ में हुआ था जन्म

कुलदीप यादव का जन्म कानपुर के जाजमऊ में हुआ था। कुलदीप एक माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राम सिंह यादव कानपुर में ही ईंट भट्टा चलाते हैं। कुलदीप ने कानपुर के ग्रीन पार्क और कमला क्लब मैदान में क्रिकेट सीखा है। उनका पूरा परिवार उन्हें ग्रीन पार्क पर खेलते हुए देखना चाहता है। कुलदीप यादव ने बताया कि, “कल मैं अपने कानपुर के जाजमऊ स्थित घर भी गया। बहुत दिन हो गये थे अपनी मां के हाथ का खाना खाये, अपने पिता और बहनों से मिले। काफी देर तक सबके साथ रहा और परिवार के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा।” कुलदीप से उनके माता-पिता के मैच देखने आने के सवाल पर बताया कि, “मैं जब घर में होता हूं तो क्रिकेट की बात नही करता हूं। अगर उनका मन होगा तो आयेंगे, नहीं हुआ तो नहीं आयेंगे। मैंने उनसे इस बारे में कुछ नही कहा है।”

विराट कोहली नहीं खेलेंगे ये मैच …



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zft5lf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop