विकास के मुद्दे से भागती है कांग्रेस :पीएम मोदी - Khabar NonStop
गुजरात में पीएम मोदी ने गौरव यात्रा के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है और कांग्रेस को भ्रस्ताचार का पोषक कहा है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के लिए कांग्रेस को वंशवाद का जंग भी बताया।
कांग्रेस विकास के मुद्दे से हमेशा भागती है
गुजरात। सड़क पर बिखरी बीयर कैंस तो मच गई लूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में गौरव यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस विकास के मुद्दे पर हमेशा भागती रही है। वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं कर सकती है। कांग्रेस सांप्रदायिक तनाव, लोगों को भड़काना, जातिवादी जहर, लोगों को बांटना, लोगों को भ्रमित करके चुनाव निकाल देती है। विकास जैसे मजबूत मुद्दे पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं है। कांग्रेस कभी गुजरात का भला नहीं कर सकती है।’ मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘इतनी सरकारें आईं, लेकिन सिंचाई से जु़ड़ी तमाम योजनाएं रुकी रहीं क्योंकि कांग्रेस को विकास में कोई रूचि नहीं है। 12 लाख करोड़ के रुके हुए प्रोजेक्ट हमने शुरू कराएं हैं। कांग्रेस ने कभी विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ा, हमेशा सांप्रदायिकता, जाति-धर्म और भ्रमित करके ही चुनाव जीते हैं। जो गुजरात कांग्रेस को कभी पसंद नहीं था, ज्योति संघ के कार्यक्रम में पंडित नेहरू ज्योति संघ भूल जाते थे बार-बार जनसंघ बोलते थे, जबकि उस समय जनसंघ एक बालक था, उस समय भी पंडित नेहरू जनसंघ से कांप रहे थे और अब तो संघ पूर्ण यौवन पर है, इसलिए कांग्रेस का कांपना स्वाभिक है।’
चुनाव को बताया यज्ञ
पीएम मोदी ने ने कहा कि, लोकतंत्र में चुनाव एक यज्ञ की तरह है जिसमें लोकतंत्र के सभी सिपाही, सभी मतदाता और अधिक अच्छा करने के भाव से हर कोई जुटता है लेकिन इस यज्ञ में रुकावटें डालने वाले भी बहुत हैं। कई सरकारें आयीं लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चलती हैं क्योंकि ये पार्टियाँ वंशवाद से चलने वाली पार्टियां हैं। भाजपा लोकतंत्र वाली पार्टी है यह विकासवाद की जंग है।
बता दें कि, पीएम मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी पर कटाक्ष किया और भाजपा द्वारा किये गए कामो का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी का एक माह में चौथा गुजरात दौरा आज, ये है कार्यक्रम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2glyi30
Comments
Post a Comment