टीईटी की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न - Khabar NonStop
मेरठ। शहरह में टीईटी की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एग्जाम देकर बाहर आए अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर का स्टैंड एक टीचर की जॉब के लिए जो होना चाहिए थे वो था। वहीं इस परीक्षा के बाद उनको उम्मीद है कि टीईटी क्लीयर होने के बाद उनकी जॉब उन्हें फिर से मिल जाएगी।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के दीपावली मेले का हुआ शुभारम्भ
दरअसल, ये एग्जाम जितना बीएड और बीटीसी स्टूडेंटस के लिए इर्म्पोटेंट था उससे कहीं ज्यादा उन लोगों के लिए इर्म्पोटेंट था जिनका समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। ऐसे में ये परीक्षा उनके लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर टफ रहा, वहीं, कई अभ्यर्थियों का कहना था कि अंकपत्र की फोटोकॉपी के साथ एंट्री नहीं दी गई और उनसे ओरिजनल मार्कशीट मांगी गई जिसकी वजह से उनको परीक्षा कक्ष में देर से एंट्री मिली और उनको गणित का पेपर हल करने में परेशानी झेलनी पडी।
फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कुछ अभ्यर्थियों का ये भी कहना था कि अगर किसी ने अच्छे से तैयारी की होगी तो वो आसानी से इस परीक्षा को पास कर सकता है। क्योंकि पेपर बहुत आसान रहा। सुबह की पाली की परीक्षा के लिए शहर में 7 केंद्र बनाए गए थे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं, अभ्यर्थियों की भारी संख्या की वजह से दोपहर के समय शहर जाम भी नजर आया और अभ्यर्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kOmCY1
Comments
Post a Comment