पुलिस ने लूट और हत्या को अंजाम देने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश - Khabar NonStop
मेरठ-थाना सदर बाजार पुलिस ने शहर वासियों के लिए सिर दर्द बने शातिर लूटेरो के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 3 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर इनके पास से 3 तमंचे, 26 हज़ार की नकदी और एक लूटी गई चेन सहित एक बाइक बरामद की है।
शाखा से घर लौटते वक़्त संघ कार्यकर्त्ता की गोली मारकर हत्या
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को देवलोक कॉलोनी में सहेली के घर मिलने गई असिस्टेंट बैंक मैनेजर अंशु चौधरी को गोली मारकर उसकी माँ जया से लूट की वारदात को अंजाम पकड़े गए बदमाशो ने दिया था। सदर बाजार पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर नैंसी चौराहे के पास चैकिंग के दौरान धरदाबोचा। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सुऐब, राशिद और तालिब ने पिछले कई महीनों में शहर के अलग अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। इस गिरोह का सरगना सुऐब बेहद शातिर किस्म का लूटेरा है। इनका एक साथी नौसीफ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और नौसीफ ही लूट का सारा माल बेचने का काम करता है। फिलहाल, पुलिस नौसीफ की तलाश में जुट गई है। नौसिफ की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि वो किन किन लोगों को लूट का मसाला बेचता था।
हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLRk9G
Comments
Post a Comment