अमिताभ ने सलमान की फिल्म को किया रिजेक्ट - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फ़िलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ को लेकर बेहद व्यस्त हैं। वहीं अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘रेस-3’ को लेकर भी उत्सुक हैं। हर कोई इस फिल्म की कास्ट को लेकर बात कर रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म का हिस्सा बनने के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है।
ट्रेलर को मिल रही है वाहवाही, इधर शूटिंग में बिजी हैं ‘खिलजी’
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और सलमान खान का रिश्ता बहुत ही खास है। ऐसे में सलमान की फिल्म को मना करना वाकई चौकाने वाला है। हालाँकि सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन के इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट करने की वजह डेट्स की कमी है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन अपनी अक्टूबर और नवंबर की डेट्स पहले ही फुटबॉल की बायोपिक ‘झुंड’ को दे चुके थे और ‘रेस-3’ की भी शूटिंग इसी टाइम होनी है। ऐसे में उनके पास कोई विकल्प नहीं था।
बता दें कि रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नाडिस प्रमुख भूमिका में हैं। ये फिल्म अगले साल मई जून में रिलीज होगी। फ़िलहाल मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wLGyft
Comments
Post a Comment