एसएसपी और अधिवक्ताओं मे हुआ समझौता - Khabar NonStop
मेरठ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के मेरठ आने का विरोध जता रहे वकीलों पर पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज का खेद व्यक्त करने एसएसपी मंजिल सैनी सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार पहुंची। पश्चिमी उ.प्र. हाइकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल और संयोजक प्रबोध कुमार शर्मा ने एसएसपी मंजिल सैनी का सम्मान रखते हुए आन्दोलन की रणनीति में बदलाव की घोषणा की।
नाबालिग बच्चे को तीन दिन से पुलिस ने किया थाने में कैद
दो दिवसीय हड़ताल
उन्होंने कहा कि वकीलों की 23 और 24 अक्टूबर की दो दिवसीय हड़ताल तो रहेगी। लेकिन जरूरी न्यायिक प्रक्रिया कोर्ट की कार्यवाही, जमानत आदि कामों में बाधा नहीं डाली जाएगी। 25 अक्टूबर से कचहरी में सुचारू रूप से कार्य किए जाएंगे। जबकि पहले वकीलों ने किसी भी तरह का न्यायिक कार्य नहीं होने देने का ऐलान किया था।
राशन कार्ड सत्यापन में अनियमितताओं का आरोप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yJnG2M
Comments
Post a Comment