रणवीर सिंह ने किसी से मिलाया हाथ तो किसी से लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें - Khabar NonStop
मुंबई। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो सहज ही अपने फैंस से मिलने में नहीं झिझकते। एक तरफ जहाँ तमाम सेलिब्रिटी पब्लिक प्लेस या किसी इवेंट के दौरान आम फैंस से अमूमन बचते हुए नज़र आते हैं, तो वहीं रणवीर सिंह उनसे उलट अपने चाहने वालों से दिल खोलकर मिलते हैं। फ़िलहाल उनकी ताज़ा तस्वीरें भी इसी बात की गवाही दे रही हैं।
दरअसल सोमवार को रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किये गए। यहाँ उन्हें देखते ही उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस बीच हर कोई अपने चहेते स्टार रणवीर सिंह से हाथ मिलाना चाहता था तो कोई उनके साथ सेल्फी लेने की जद्दोजहद में था। यहाँ तक कि रणवीर सिंह ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने सड़क किनारे बैठी एक महिला ने उनसे हाथ मिलाना चाहा तो रणवीर ने भी झुकते हुए उसका हाथ थाम लिया।
वहीं इस दौरान कुछ युवाओं ने जब रणवीर के साथ सेल्फी लेनी चाही तो उन्होंने बड़े ही धीरज और अपनेपन के साथ खड़े होकर उन्हें सेल्फी के लिए पोज़ देते भी दिए। ऐसे में जब रणवीर की नज़र एक बुजुर्ग सज्जन पर पड़ी तो उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम भी किया और उनसे आशीर्वाद लिया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHbMZm
Comments
Post a Comment