sss

; //]]>

भंसाली खुद ही चला रहा हैं ‘पद्मावती’ पर कैंची - Khabar NonStop

padmavati

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावती’ जब से बननी शुरू हुई है तभी से ये फिल्म खबरों में बनी हुई है। अब इस फिल्म से जुडी खबर ये है कि रिलीज से पहले ही खुद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इस पर कैंची चलाने जा रहे हैं।

‘पैडमैन’ की वजह से बदली ‘2.0’ की रिलीज डेट

padmavati

बताया जा रहा है कि फिल्म की लंबाई काफी ज्यादा हो गयी है इस वजह से इसके सीन्स पर कैंची चलेगी। खबर है कि भंसाली खुद फिल्म के कुछ हिस्सों को हटाएंगे। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाइनल कट के बाद भी फिल्म 210 मिनट की बनकर तैयार हुई है। जिसके बाद भंसाली और उनकी टीम को लगा कि फिल्म काफी लंबी हो रही है और दर्शकों को बोर कर सकती है। ऐसे में एक बार फिर से आपस में डिस्कस करने के बाद फिल्म के कुछ सीन्स को हटाने का फैसला लिया गया है।

10 साल बाद साथ आएंगे शाहिद और इम्तियाज, ये है प्रोजेक्ट

padmavati 3

वैसे भी फिल्म के सीन्स पर कैंची चलाना भंसाली के लिए इतना भी आसान नहीं होगा। क्योंकि इसमें बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे काम कर रहे हैं। इस वजह से तीनों में से अगर किसी का भी स्क्रीन शेयर पर्दे पर कम हुआ तो दिक्कत पैदा हो सकती है। इसलिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इस बात का भी पूरा ध्यान रखेंगे कि लंबाई कम करने के चक्कर में वह किसी की भावनाओं को आहत ना कर बैठे।

padmavati



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lxjMHg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop