भूमि पर अवैध कब्जा और कब्रिस्तान बनाने का प्रयास - Khabar NonStop
बुलंदशहर। महिला ने अपनी भूमि पर एक वर्ग के दजर्नों लोगों पर कब्र बनाकर भूमि को कब्रिस्तान में मिला अवैध कब्जा करने और भूमि की रखवाली करने जाने पर मारपीट पर उतारू हो जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए 8 लोगों को नामजद कर दजर्नों लोगों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करायी है।
मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने की मांग
रिपोर्ट दर्ज कराई
बुलन्दशहर निवासी कुसुम तेवतिया ने दर्ज करायी रिर्पोट में कहा है कि अकबरपुर झोझा मार्ग पर गाटा संख्या 1588 में 8 बीसा भूमि का मालिकाना हक है, जिसमें कुछ लोगों ने मुर्दे दफन कर कब्रिस्तान की भूमि में शामिल कर अवैध कब्जा करने में लगे है। आरोप है कि भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने गयी तहसील की टीम को भी आरोपियों ने पैमाइश नही होने दी।
चौ.वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
जान से मारने की धमकी
जब भूमि की देखरेख करने मौके पर जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर इरफान, शहजाद, नवाब, बिलाल, हारून, हमीद, रियाज मेवाती आदि सहित अनेक अज्ञात लोगों के विरूद्ध धारा 147, 447, 506 के तहत रिर्पोट दर्ज की गयी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yNqNcs
Comments
Post a Comment