sss

; //]]>

जनपद के पत्रकारों को मिली प्रेस क्लब की सौगात - Khabar NonStop

press club

बहराइच। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में पत्रकार उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई समस्या न होने पर जिलाधिकारी अजय दीप सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए मीडिया प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा पत्रकारों से सम्बन्धित समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया।

बहराइच: दरगाह शरीफ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिला प्रेस क्लब का तोहफा

कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी चैम्बर में जिलाधिकारी अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जनपद में प्रेस क्लब की स्थापना के सम्बन्ध जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने बताया। उन्होनें बताया कि प्रेस क्लब के निर्माण का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक दीपावली के बाद प्रेस क्लब के निर्माण के लिए शिलान्यास की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। प्रेस क्लब के सम्बन्ध में उन्होनें जिला सूचना अधिकारी को एक नियमावली भी तैयार कराये जाने के निर्देश भी दिये।

बहराइचः सरयू नदी में नाव पलटने से 6 लोगों की मौत, कई लापता

पत्रकारों की समस्याओं को रखा जिलाधिकारी के सामने

इस बैठक में पत्रकारों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सम्मुख रखीं। पत्रकार सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लोकल पर्चेज की दवा की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग तथा परिवहन निगम की बसों में विशेषकर एसी बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित सीट मिलने में होने वाली असुविधा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार कर समस्या का समाधान कराया जायेगा। इसके अलावा पत्रकार सदस्यों द्वारा उठाये गये अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में भी जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि पत्रकारों से सम्बन्धित जायज समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।

बहराइच: छापेमारी में पकडे गए 12 जुआरी, नगदी,सोना बरामद

बैठक में मौजूद रहे तमाम पत्रकार

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित, सहायक निदेशक सूचना के प्रतिनिधि अपर जिला सूचना अधिकारी गुलाम वारिस सिद्दीकी, सूचना कार्यालय के लेखाकार सभाकान्त दुबे, पत्रकार सदस्य प्रमोद कुमार शुक्ला, कल्बे अब्बास, अतहर मेंहदी, अनुराग गुप्ता, विशेष आमंत्री सदस्य एसपी मिश्रा मौजूद रहे।

बहराइच में जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने बताया स्वच्छता का महत्व



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zcP4FV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop