छत्तीसगढ़ की हर पंचायत जुड़ेगी राजधानी से, केन्द्रीय मंत्री पहुंचे रायपुर - Khabar NonStop
रायपुर। केन्द्रीय पंचायत व ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ की हर पंचायत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी छत्तीसगढ़ से जुड़ जाएगी। इसी सुविधा का शुभारम्भ करने मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर में केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ़ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट और इंडस्ट्रीज के मामले में छत्तीसगढ़ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
63 पाकिस्तानियों को मिली हिंदुस्तान की नागरिकता
मंत्रालय से जुड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
केन्द्रीय पंचायत व ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रायपुर में अपने मंत्रालय से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। तोमर ने रायपुर में पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास के लिहाज से देश का अग्रणी प्रदेश है। एक पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सूखाग्रस्त तहसील में 200 दिन के मनरेगा मजदूरी के प्रस्ताव पर सरकार विचार-विमर्श कर रही है। कार्यक्रम के सिलसिले में रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, “आज सभी पंचायतों को इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से जोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री जी, वीडियो कांफ्रेससिंग की शुरुआत होगी, जिससे सभी पंचायते आज एक साथ जुड़ जायेगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय की और से कुछ और कार्यक्रम भी मंत्री जी ने तय किये हैं। उन कार्यक्रमो में भी रहूंगा।”
नक्सलवाद के खिलाफ बोली, गोली और विकास है हमारा हथियार – अहीर
शिवराज के बयान पर किया पलटवार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से अच्छा बताये जाने पर एक ओर जहां सोशल मीडिया में उन पर बड़ा हमला हुआ है, वहीं दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा कि, “शिवराज सिंह चौहान अभी अमेरिकी दौरे पर हैं, वे जब स्वदेश लौटेंगे तब उनसे पूछा जाएगा कि आखिर उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही थी।” गुजरात के सवाल पर उन्होनें कहा कि गुजरात में जो भी विकास के कार्य हुए हैं वह भारतीय जनता पार्टी की देन है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z8qgCz
Comments
Post a Comment