मथुरा में हुई भव्य गोवर्धन पूजा - Khabar NonStop
51 फुट लम्बे गिरिराज महाराज का निर्माण करते भक्त
मथुरा। कृष्ण की नगरी मथुरा में आज गोवर्धन पूजा की धूम रही दूर दराज से आये हज़ारो लाखो भक्तो ने अपने आराध्य छलिया नंदकिशोर की विभिन्न रूपो में पूजा अर्चना की। बृज मंडल में गोवर्धन पूजा कई रूपो में मनाई जाती है।
पूरी दुनिया में यमराज का अकेला मंदिर, आज लोग करेंगे स्नान
मथुरा में हुई भव्य पूजा
स्थान स्थान पर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की गयी। मथुरा के गोविन्द नगर इलाके की महाविध्या कॉलोनी में गत वर्षो की भांति इस वार भी 51 फुट लम्बा गिरिर्राज महाराज बनाकर पूजा अर्चना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गोली लगने से हुआ था घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
51 फुट लम्बे गिरिराज महाराज का हुआ निर्माण
पवन भगत पुजारी ने बताया की 2 ट्रक गाय के शुद्ध गोबर से 35 कारीगरों द्वारा लगभग 12 घंटो की कारीगरी के बाद 51 फुट लम्बे गिरिराज महाराज का निर्माण किया गया। इनका मनोहारी रूप के दर्शन करने के लिए जनपद के कोने कोने से लोग कार्यक्रम स्थल पर दर्शन और पूजा अर्चना करने पहुँच रहे है। पिछले 25 वर्षो से इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोगो के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भी लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस विशाल गिर्राज धरण को बनाने के लिए बहुत बड़े स्थान का चयन किया जाता है।
योगी राज में भी यमुना का वही हाल, कब बदलेगी यमुना की सूरत ?
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xUXQXn
Comments
Post a Comment