इस बार सिंह इज किंग के रूप नें नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार - Khabar NonStop
हिट फिल्म नमस्ते लंदन के सीक्वल नमस्ते कनाडा में अक्षय कुमार की जगह अर्जुन कपूर ने ले ली है। अब एक और हिट फिल्म सिंह ऑफ किंग के सीक्वल से उन्हें अलग किया गया है। उनकी जगह एक दूसरे सुपरस्टार ने ले ली है।
इंस्टा पर वायरल हुई संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला
रणवीर सिंह ने किया अक्षय को रिप्लेस
आप को बता दें कि सिंह इज किंग-2 के नए लीड एक्टर रणवीर सिंह हो सकते हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, शैलेन्द्र से जब पूछा गया गया कि फिल्म के लीड एक्टर कौन होंगे तो उन्होंने रणवीर का नाम बताया। यदि रणवीर सिंह इज किंग के सीक्वल में नजर आए तो ऐसा पहली बार होगा कि वे पगड़ी के गेटअप में होंगे। शैलेन्द्र कहते हैं, ‘रणवीर सिंह में एक सरदार का रोल निभाने की सभी योग्यताएं हैं। मैंने करीब एक महीने पहले उनको सिंह इज किंग के सीक्वल की कहानी सुनाई है। जो उन्हें पसंद भी आई है। शैलेन्द्र ने बताया, ‘मैं काफी समय से विपुल शाह से कह रहा था कि वो हमें यह टाइटल दे दें, लेकिन उन्होंने हमारी फिल्म का हिस्सा बनने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद हमने सोचा कि हम किसी और नाम से फिल्म बनाए। लेकिन सिंह इज़ ब्लिंग नाम से भी फिल्म बन चुकी है। इसीलिए इसी तरह का कोई और नाम लोगों में कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है।
अजय देवगन आ रहे ‘गोलमाल अगेन’ के साथ, जानिए क्या रहेगी कमाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yEbm5o
Comments
Post a Comment