मेरठः स्वाइन फ्लू व डेंगू का कहर जारी - Khabar NonStop
मेरठ। शहर में पहले स्वाइन फ्लू और अब डेंगू ने अपना कहर बरपाया है है। मेरठ में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों से बचने के लिए तमाम प्रयास भी नाकाफी नजर आ रहे हैं।
एमडीए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड बनाया गया है, वहीं वायरल मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम का उतार-चढाव लोगों को बीमार कर रहा है, मौसम के पल-पल बदलते मिजाज से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम के साथ ही बुखार से भी बच्चे परेशान हैं। वहीं, डेंगू का डंक भी लोगों को आराम करने को मजबूर कर रहा है।
मेरठ: अवैध निर्माण के खिलाफ जंग तेज, 46 दुकानें सील
वहीं इस मामले में जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर चलाए जा रहे लार्वा के सर्च अभियान को और बड़ा करने की तैयारी कर ली है। जिला मलेरिया विभाग की टीम शहर के साथ-साथ देहात के इलाकों पर भी खास ध्यान दे रही है और कई अन्य टीमें भी इस अभियान में जोड़ी जाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत का कहना है कि सभी को हिदायत भी दी गई और जहां डेंगू का लार्वा मिला, वहां नोटिस भी दिए गए हैं लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद जो नहीं सुधरे हैं अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zsqEaT
Comments
Post a Comment