sss

; //]]>

दुल्हन की तरह सजा सेंट्रल मार्केट व सदर बाज़ार - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ।  दीपावली पर शहर के प्रमुख बाज़ार रंग-बिरंगी लाइटों से गुलज़ार हो चुके हैं, जिधर नज़र जाएगी, उधर ही दीपावली की खुशियां बिखरी हुई नज़र आएंगी। बाज़ारों में लोगों की चहलकदमी बता रही है कि जीएसटी और नोटबंदी त्यौहार मनाने की खुशी के आगे बहुत पीछे छूट गई है।

त्यौहारों की भीड़ में SSP मंजिल सैनी ने लिया जायजा

सदर बाज़ार में दीपावली मेले और जगमग करती लाइटों से सजे बाज़ार का एसएसपी मंज़िल सैनी ने उद्घाटन किया, उन्होंने दूधिया रोशनी से नहाए बाज़ार की जमकर तारीफ की और कहा कि सब मिलजुल कर प्यार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएं। बता दें कि सदर बाज़ार में इस बार विशेष लाइटिंग की गई है, सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ ने बताया कि सदर बाज़ार को आकर्षक बनाने के लिए लाइटों की झालरों, झूमर और कपड़ों से खास सजावट की गई।

अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग

वहीं, धनतरेस पर जैसी उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं ज्यादा खरीददारी की गई। धनतेरस पर करोड़ों रूपये की धनवर्षा हुई। आलम ये रहा कि देर रात तक बाजारों में खरीददारी चलती रही और इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। जैसे ही शुभ मुहूर्त आया, तो लोग खरीददारी करने लिए अपने घरों से निकल पड़े और खरीददारी का ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सोना-चांदी भी खूब बिका, बर्तन भी खूब खनके, कार और बाइक के बाजार ने भी खूब रेस लगाई और मूर्तिंयां भी खूब बिकी।

दिल्ली-देहरादून तिराहे पर भयानक जाम

इस बार बाजारों में सभी समानों की इतनी वैराइटी थी, कि जिसे ग्राहकों ने भी हाथों हाथ लिया। एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलैक्ट्रॉनिक आइटम का बाजार भी उफान पर रहा। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर, सदर बाजार, बेगमपुल, आबूलेन, भगत सिंह मार्केट, कंकरखेड़ा, गंगानगर सहित सभी इलाकों में जमकर खरीददारी हुई। बता दें कि धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए सबसे ज्यादा इन्हीं सामानों की बिक्री हुई।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gOhoab

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop