sss

; //]]>

अमेरिका की तानाशाही और नहीं सहेंगे- पाकिस्तान - Khabar NonStop

khawaja asif इस्लामाबाद। आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रहा है। अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका इसका सबूत दे। मैं वादा करता हूं अगर पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवादी गतिविधि चल रही है तो अमेरिका के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में इसका खात्मा कर दूंगा। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अमेरिकी सैनिक पिछले 17 सालों से अफगानिस्तान में दुश्मनों से लड़ रहे हैं। उन दुश्मनों को पाकिस्तान अपने देश में पनाह दे रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नियों के बीच छिड़ी जंग

पाकिस्तान अपनी नीति बदल सकता है

ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि अगर अमेरिका की तरफ से और ज्यादा दबाव डाला गया तो पाकिस्तान को अपनी नीति बदलनी होगी। ऐसे में हमारे मित्र देश चीन, रूस, ईरान और तुर्की हमारे पक्ष में खड़े होंगे। ख्वाजा आसिफ हाल ही में अमेरिकी दौरे से लौटे हैं।

ट्रंप की वजह से फिर से हो सकता है वर्ल्ड वॉर- यूएस सीनेटर

ख्वाजा आसिफ हाल ही में अमेरिकी दौरे से वापस लौटे हैं

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि आप हक्कानी नेटवर्क के पाकिस्तान में होने के सबूत लेकर आएं। हम मिलकर उसका खात्मा करेंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इस माह के शुरुआत में अफगानिस्तान की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात करके उन्हें भी इसी तरह की पेशकश की थी।

तुर्की में अमेरिकी गैर आव्रजन वीजा पर लगी रोक

पाकिस्तान के साथ खड़ा है रूस, चीन और ईरान

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका की तानाशाही को बहुत बर्दाश्त किया है। अगर अमेरिकी रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री हम पर और तानाशाही करेंगे तो पाकिस्तान इसका विरोध करेगा। हमारा फैसला अब केवल देश हित के लिए होगा। इसके लिए हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार बिगड़ रहे हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोकने की चेतावनी दी है। इसके अलावा गैर नाटो सहयोगी मुल्क का दर्जा समाप्त करने की भी चेतावनी दी है। चीन के कॉरिडोर मसले पर अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gqSSvB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop