बिग बॉस से बाहर हुए प्रियांक शर्मा की हो सकती है एंट्री - Khabar NonStop
‘बिग बॉस’ का 11 सीजन शुरु से सुर्खियों में रहा है और सलमान खान ने तो पहले ही वीकेंड के वार में घर में हाथ उठाने वाले कंटेस्टंट प्रियांक शर्मा को बाहर भी कर दिया था। दरअसल प्रियांक इस शो में फिर से एंट्री मार सकते हैं। गुरुवार को प्रियांक शर्मा कलर्स के फेसबुक पेज से दर्शकों से लाइव चैट करने वाले हैं।
टीवी के इस फेमस डायरेक्टर का निधन, शोक में इंडस्ट्री
झगड़े के कारण हुए थे बाहर
बता दें कि प्रियांक ने घर में दमदार एंट्री ली थी और उन्हें बिग बॉस के इस सीजन का दमदार कंटेस्टंट कहा जा रहा था। वहीं घर में विकास गुप्ता और आकाश ददलानी के बीच हुए झगड़े में अचानक कूदे प्रियांक ने विकास का साथ देते हुए आकाश को धक्का दे दिया था। इसी हाथापाई से सलमान खान इतने नाराज हुए थे कि पिछले वीकेंड के वार में शनिवार को सलमान खान ने प्रियांक को घर से बाहर निकाल दिया था
कैब ड्राइवर ने की मल्लिका दुआ से बदतमीजी
लोगों ने किया था विरोध
प्रियांक के घर से जाने के बाद टीवी एक्ट्रेस और इस घर की सदस्य हिना खान ने काफी हंगामा किया था और प्रियांक के जाने का विरोध किया था। बता दें कि घर में प्रियांक और विकास की दोस्ती को लेकर अर्शी पहले ही कई टिप्पणी कर चुकी थी और घर के बाहर से कमाल आर खान ने भी प्रियांक को विकास का बॉयफ्रेंड बताया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z2DY5s
Comments
Post a Comment