क्रिकेटर युवराज सिंह घरेलू हिंसा के मामले में फंसे - Khabar NonStop
नई दिल्ली। युवराज सिंह की भाभी और बिग बॉस-10 की प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा ने अपने पति जोरावर सिंह, सास शबनम सिंह और देवर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। आकांक्षा शर्मा 21 अक्टूबर को इस मामले की पहली सुनवाई के बाद मीडिया के सामने इसका खुलासा करेंगी।
वकील ने की पुष्टि
आकांक्षा शर्मा ने तो हालांकि अभी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला है, लेकिन उनकी वकील स्वाति सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि आकांक्षा ने जोरावर, युवराज और शबनम सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।
जब पत्रकारों ने स्वाति सिंह से सवाल किया कि युवराज सिंह इस मामले में आरोपी क्यों बनाए गए हैं तो स्वाति सिंह ने कहा कि घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा नहीं होती, ब्लकि मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना भी इसमें शामिल होती है। ऐसे में युवराज सिंह भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
बहरहाल इस मामले पर पहली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xMOdKu
Comments
Post a Comment