लता जी का प्रशंसक नहीं पुजारी हूँ: जावेद अख्तर - Khabar NonStop
कुछ लोग यह जरूर जानते हैं कि प्रसिद्ध जावेद अख्तर एक लेखक हैं, पर यह बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक मशहूर संगीत लेखक भी हैं और उनकी इस कला के लिए गुरुवार को पंडित ह्रदय नाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाज़ा गया हैं। बता दें की यह कार्यक्रम, लता मंगेशकर जी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री विनोद तावड़े की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
तमिल और तेलगू में भी होगी डब ‘पद्मावती’
लता जी का पुजारी हूं
सभा को सम्बोधित करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, ” मैं लता जी का प्रशंसक नहीं बल्कि उनका पुजारी हूं, उन्होंने और उनके परिवार ने भारतीय संगीत को बहुत कुछ दिया हैं और उनके बिना संगीत अधूरा हैं। दरअसल जावेद जी को उनकी संगीत में कला के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया और उन्होंने इस दौरान संगीत लेखक बनने के पीछे कहानी भी बताई, और कहा मैं स्क्रिप्ट लेखक बनकर खुश था लेकिन यश जी ने मुझसे पहली बार फिल्म सिलसिला के लिए गाना लिखने के लिए कहा और उन्होंने इसलिए ऐसा कहा क्योंकि लता जी ने उन्हें मेरा नाम बताया था।
जब हुई तारीफों की बरसात
इस पुरष्कार और लता जी की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा, ” यह मेरा सौभाग्य है कि पंडित दीनदयाल मंगेशकर पुरस्कार से मुझे नवाज़ा गया और मेरे सामने लता जी बैठी हुई है ये मेरे लिए बहुत अद्भुत पल हैं, आज तक मुझे इस तरह की ख़ुशी किसी अन्य पुरस्कार के लिए नहीं हुई हैं।
‘अनुपम खेर के नेतृत्व में FTII में हालात बेहतर होंगे’ – शर्मिला टैगोर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i9CuQo
Comments
Post a Comment