करते हैं स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल तो हो सकती है नींद की समस्या - Khabar NonStop
बढ़ती आधुनिकता के साथ आजकल के बच्चों में स्मार्टफोन का क्रेज भी बहुत है और स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल से उन्हें नींद न आने की बीमारी का शिकार भी होना पड़ सकता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है कि, स्मार्टफोन, टैबलेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से बच्चों में नींद पूरी न होने की समस्या बढ़ जाती है।
ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने हैं तो रोज करें ये काम
दरअसल, स्लीप मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक जो किशोर ऑनलाइन जितना अधिक समय बिताते हैं, वे उतनी ही कम नींद ले पाते हैं। ये शोध 3,60,000 से अधिक किशोरों के दो आंकड़ों पर किया गया था जिनमें सान डियेगो स्टेट यूनीवर्सिटी के शोधार्थी भी शामिल थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि, जो किशोर अपना ज्यादा समय स्मार्टफोन और टैबलेट पर बिताते हैं उनमें अनिद्रा की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो स्मार्टफोन और टैबलेट यूज़ करने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी नींद का ध्यान भी नहीं रखते। शोधकर्ताओं का कहना है कि, स्मार्टफोन, टैबलेट का इस्तेमाल करने के लिए अपनी नींद के साथ समझौता न करें।
वजन घटाना है तो पिएं नींबू पानी, और भी हैं फायदे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hVup1B
Comments
Post a Comment