कृष्णा वॉच कंपनी के गोदाम में आग लगने से लगा भीषण जाम - Khabar NonStop
मेरठ। बेगमपुल पर कृष्णा वॉच कंपनी की दूसरी मंजिल पर बने कंपनी के गोदाम में मंगलवार रात अचानक आग लग गई और वहां ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी और गोदाम में धुआं भर गया। आग के चलते आस-पास के व्यापारियों में भगदड़ मच गई और उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।
पीलीभीतः पुलिस चौकी के नजदीक हुई लाखों की चोरी
तीन फायर ब्रिगेड मौजूद
सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है और उन्होंने शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई गई है। उधर, आग के चलते बेगमपुल से भैंसाली बस अड्डे तक जाम लग गया और पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकलवाया। कंपनी में लगी आग बुझने के बाद पुलिस मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारू किया।
भाकियू ने की किसानों की समस्याओं पर चर्चा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gBqGWs
Comments
Post a Comment