sss

; //]]>

बेटा होने के खातिर तांत्रिक के कहने पर भतीजे की ईंट से कुचलकर हत्या - Khabar NonStop

Police revealed child murder case in Mathuraमथुरा। मथुरा की कोसी कलां थाना पुलिस ने 7 दिन पहले हुई 4 साल के मासूम की हत्या का खुलासा किया है । पुलिस ने इस मामले में मृतक की हत्या करने के लिए उसके चाचा को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद के बेटा न होने के कारण तांत्रिक के कहने पर बच्चे की हत्या कर दी थी।

स्कूल प्रबंधन की दबंगई, फीस दें या स्कूल छोड़ दें

6 अक्टूबर को हुई थी हत्या

6 अक्टूबर को सुजाबली गांव में 4 वर्ष के अमित की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। ब्लाइंड केस का खुलासा करने के लिए जब कोसी पुलिस ने शक के आधार पर देवेंद्र से पूछताछ की तो जो उसने हत्या करने का कारण बताया  उससे पुलिस भी दंग रह गई। देवेंद्र ने बताया कि उसके बच्चे नहीं हो रहे थे इसके लिए उन्होंने जब तांत्रिक का सहारा लिया तो तांत्रिक ने किसी मासूम की बलि देने की बात कही। इसके बाद देवेंद्र ने बलि देने के लिए अपने ही 4 साल के भतीजे को चुना और उसकी 6 अक्टूबर को उस समय ईंट से कुचलकर हत्या कर दी जब वह घर के पास खेल रहा था । पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उस ईंट को भी बरामद कर लिया जिससे उसकी हत्या की गई थी ।

किस काम का ऐसा जच्चा बच्चा केंद्र



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yl6Mcy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop