‘गोलमाल अगेन’ ने दूसरे दिन भी की बम्पर कमाई, जानें कलेक्शन - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के अलावा कई और सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ लोगों को हंसाने में कामयाब हो रही है। यही कारण है कि दर्शक सिनेमाघरों की तरफ फिल्म का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, तब्बू, एक्टर तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी भी लीड रोल में हैं जो बखूबी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर भी दर्शकों को हंसाने का काम बखूबी कर रहे हैं।
सलमान खान और रानी मुखर्जी की होगी वापसी
#OneWordReview…#GolmaalAgain: SUPERHIT.
Rating:- ⭐️⭐️⭐️⭐️
Offers zabardast entertainment!— taran adarsh (@taran_adarsh) October 20, 2017
आपको बता दें ‘गोलमाल अगेन’ क्रिटिक्स ने भी अच्छी रेटिंग दी थी। यही कारण रहा कि इसकी ओपनिंग शानदार रही और पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपए का आकड़ा छू लिया। वहीं शनिवार को फिल्म ने करीब 29 करोड़ कमाए हैं। लिहाजा फिल्म ने अब तक का करीब 60 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ऐसे में फिल्म एक्सपर्ट को उम्मीद है कि फिल्म गोलमाल अगेन इस वीकेंड 75 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर लेगी। क्योंकि अपने दूसरे दिन भी ‘गोलमाल अगेन’ ने पहले दिन की तरह ही जमकर कमाई की है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gtM14a
Comments
Post a Comment