sss

; //]]>

घर में घुसकर डकैती की कोशिश, पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश - Khabar NonStop

loot

मेरठ-इंचौली थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी पर हमला करके उसके घर डकैती का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसी द्वारा स्कूटर स्टार्ट करने पर घिरने के डर से बदमाश 12 हजार की नकदी लूटकर भाग निकले। जंगल में पुलिस से सामना होने पर बदमाश एक बाइक और स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।

व्यापारी से लूटपाट क मारी गोली

पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश

दरअसल, काशिफ पुत्र मुवस्सिर की मवाना बस स्टैंड पर इन्वर्टर-बैटरी की दुकान है। वह अपने भाइयों मजहर, परवेज के परिवार और अपनी मां साबरा के साथ इंचौली के मोहल्ला सम्मस पट्टी में रहते हैं। देर रात करीब करीब 1:55 पर एक दर्जन हथियारबंद बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस गए। उन्होंने आंगन में सो रही साबरा को जगाकर चाकू की नोंक पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ सो रहीं उनकी पोतियों आफरीन और लाइबा को जगाकर काशिफ का कमरा यह कहकर खुलवाया कि दादी की तबियत खराब है। कमरा खुलते ही बच्चियों को कवर करके आए चार बदमाशों ने काशिफ पर तमंचे से हमला बोल उसका सिर फाड़ डाला और ड्रेसिंग टेबल पर पर्स में रखे 12 हजार रूपये लूट लिए। इसी बीच अचानक काशिफ के पड़ौसी शाहिद के पुत्र के पेट में पथरी का दर्द उठने के कारण वह स्कूटर स्टार्ट करके डाॅक्टर को बुलाने के लिए निकला। स्कूटर की आवाज सुनकर घिरने के डर से बदमाश घर का मुख्यद्वार खोलकर फरार हो गए। इसी बीच काशिफ का शोर सुनकर मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। उधर, नंगली के जंगल में पुलिस की जीप को देख बदमाश अपनी अपाची बाइक और ज्यूपिटर स्कूटर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल काशिफ की मरहम पट्टी कराई। बदमाशों के वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस उन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

व्यापारी के घर से नकद और ज्वैलरी समेत 9 लाख की लूट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gBFVii

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop