बच्चों ने दीये बनाकर बेचे, पैसों से किया ऐसा काम कि रो पड़े लोग - Khabar NonStop
रायपुर। खेलने कूदने की उम्र में दिवाली के पर्व पर छत्तीसगढ़ में बच्चों का यह काम लोगों के दिलों में बस गया है। बच्चों के बारे में एक अवधारणा बनी है कि इनका काम खेल-कूद और उधम मचाना होता है, लेकिन लोगों की यह अवधारणा तब बदल गयी जब होली हार्ट्स स्कूल के करीब 25 बच्चों ने इस काम को अंजाम दिया। बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के दिए बनाये और उन्हें बेचकर जो पैसा जुटाया उससे कुछ ऐसा किया कि लोगों की आँखें नाम हो गयीं।
दीपावली से पहले घरों में छाया मातम
आ गये लोगों की आँखों में आंसू
रायपुर के होली हार्ट्स स्कूल के लगभग 25 बच्चों ने मिट्टी के दिए बनाये और उन्हें बेचकर कमाए गए पैसों से वाटर कूलर खरीदकर वृद्धाश्रम को भेंट किया ताकि वहां रह रहे बुजुर्ग ठंडा पानी पी सकें। बच्चों के इस काम से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आँखों में आंसू आ गये। ये बच्चे इस नेक काम को अंजाम देकर खासा उत्साहित हैं, बच्चों ने अब दूसरों को भी अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है।
ITBP के जवान अनोखे ढंग से मनायेंगे दिवाली
यहां से मिली सीख
बच्चों ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस काम को करने की प्रेरणा सोशल मीडिया से मिली। बच्चों ने कहा, “सोशल मीडिया में पिछले एक माह से मिट्टी के दीये घर-घर प्रज्ज्वलित करने का मैसेज वायरल हो रहा था। मैसेज में संदेश दिया जा रहा था कि किसी गरीब से मिट्टी के दीये खरीदें ताकि वह कुछ कमाई करके अपने परिवार के साथ खुशियां मना सके। गरीब की मदद करने, बुजुर्गों की सेवा करने जैसे मैसेज भी पढ़ने को मिले।” इसके बाद बच्चों ने इस काम को करने का संकल्प लिया। बच्चो के साथ उनके स्कूल के शिक्षक आशुतोष सिंह ने भी इस नेक काम में उनका साथ दिया।
पुलिस की छापेमारी में 50 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त
बच्चों ने बनाये मिट्टी के दीये, बटोरे 30 हज़ार रूपए
बच्चों ने बताया कि हमने पहले मिट्टी के दीये बनाये और उन्हें घर-घर, दुकान-दुकान जाकर लोगों को बताया कि जो पैसे एकत्रित होंगे उससे हम एक भला काम करने जा रहे हैं। लोगों ने बच्चो के इस काम के बारे में जानकार प्रसन्नता जताई और खुशी-खुशी दीये भी खरीद लिए। इससे बच्चों ने कुल 30 हजार रुपए एकत्रित किए। इन पैसों को बच्चों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक आशुतोष सिंह को दिया। जिसके बाद उन्होनें एक वाटर कूलर खरीदा और बच्चो के साथ इसे वृद्धाश्रम को भेंट किया।
गायत्री परिवार ने 7 नक्सल प्रभावित जिलों को लिया गोद
भावुक हो उठे वृद्धाश्रम के बुजुर्ग
होली हार्ट्स स्कूल के बच्चे दिवाली की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में गए। बच्चों ने वृद्धाश्रम को वाटर कूलर भेंट किया। बच्चों को देख आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आंखें भर आयीं। वाटर कूलर भेंट करने के बाद लौटते समय अनेक बच्चों ने बुजुर्गों को गले लगाया और दीवाली की शुभकामनाएं दीं।
हर क्षेत्र का हो भगवाकरण: केन्द्रीय मंत्री
इन बच्चों ने किया ये नेक काम
प्रिन्सी धावना, तौसीफ शरीफ, पीयूष लालवानी, नीति सोलंकी, रिजवान खान, जीत चावड़ा, निशांत पाठक, करण कुमार, मनोज अरोरा, युक्ता डागा, मुस्कान कृष्णानी, रोशनी जैन, हर्षा पंजवानी, दीक्षा प्रकाश, नंदिनी अंसाती, लावण्या बरड़िया, स्पर्श जैन, साक्षी शेर्के, शुभम जीवन, अमिताभ सिंह, ओसिमा गुप्ता, अदिति सिंह, तान्या मथानी ने इस नेक काम को अंजाम दिया।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, यहाँ मनाएंगे दिवाली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kZBLpp
Comments
Post a Comment