जन्मदिन स्पेशल, किसी शायर की गजल ड्रीमगर्ल - Khabar NonStop
किसी शायर की गजल ड्रीमगर्ल, किसी झील का कंवल ड्रीमगर्ल। ये लाइनें केवल एक गानें की नहीं है। बल्कि फेमस अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए प्रयोग की जाती थी। हेमामालिनी आर चक्रवर्ती उर्फ़ हेमा-मालिनी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्हें ड्रीमगर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
जन्मदिन स्पेशल, भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट ओपनर रहे गौतम गंभीर
जन्म से विवाह तक
हेमा मालिनी का जन्म तमिलियन परिवार 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुडी तमिलनाडु में हुआ था।उ नके पिता का नाम वीएसआर चक्रवर्ती हैं। उनकी माँ का नाम जया चक्रवर्ती है वो एक फिल्म निर्माता थीं। हेमा मालिनी की शादी बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेन्द्र से हुई हैं। उनकी दो बेटियां हैं। ईशा देओल और अहाना देओल। उनके दो सौतेले बेटे हैं। सन्नी देओल और बॉबी देओल।
करियर की शुरुआत
हेमा-मालिनी को अपने शुरूआती करियर में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, यहाँ तक की एक बार तमिल निर्देशक नें उन्हें अपनी फिल्म में सर इसलिए लेने से मना कर दिया उनमे एक स्टार अपील नहीं हैं। हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में कई साल बेहद संघर्ष किया। साल 1968 में उन्होंने राजकपूर निर्देशित फिल्म सपनो के सौदागर में अभिनय किया। बदकिस्मती से फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल साबित हुई लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने पसंद कर लिया।
वर्तमान में इस पद पर है
वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी, चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
जन्मदिन स्पेशल, बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ गई थी ये एक्ट्रेस
टीवी करियर
वर्ष 1990 में हेमा मालिनी ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और धारावाहिक नुपूर का निर्देशन भी किया। इसके बाद वर्ष 1992 में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लेकर उन्होंने फिल्म (दिल आशना है) का निर्माण और निर्देशन किया।
प्रसिद्ध फ़िल्में
सीता और गीता , प्रेम नगर अमीर गरीब, शोले , महबूबा चरस, ड्रीम गर्ल किनारा, त्रिशूल, मीरा, कुदरत नसीब क्रांति, अंधा कानून, रजिया सुल्तान, रिहाई , जमाई राजा, बागबान, वीर जारा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yqKl5M
Comments
Post a Comment