छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी - Khabar NonStop
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाओं के मद्देनजर 41 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। चुनाव के एक साल पहले ही बीजेपी चुनावी तैयारी शुरू करने के मूड में दिख रही है। प्रदेश में सीडी काण्ड के बीच बीजेपी द्वारा विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति बीजेपी की चुनावी रणनीति को साफ़ कर रहा है। बीजेपी आगामी विधासभा चुनाव की तयारी में अभी से जुट गयी है।
छत्तीसगढ़ की हर पंचायत जुड़ेगी राजधानी से, केन्द्रीय मंत्री पहुंचे रायपुर
इन सीटों पर हारी थी भाजपा
जिन 41 सीटों के लिए भाजपा ने प्रभारियों की घोषणा की है उनमें से सभी सीटों पर भाजपा को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर इस बार जीत के लिए अपना पूरा दम लगाने के लिए तैयार है। इन सीटों पर जीत दिलाने के लिए बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री समेत सभी सांसद-विधायकों को भी लगा दिया है।
नक्सलवाद के खिलाफ बोली, गोली और विकास है हमारा हथियार – अहीर
कांग्रेस अध्यक्ष की सीट पर प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव प्रभारी
बीजेपी प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह से अनुमति लेकर 41 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव सिंह को जीत हासिल करने के लिए लगाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की सीट पर प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव प्रभारी नियुक्त हुए हैं।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट
प्रमुख सीटों पर इन्हें मिली कमान-
अंबिकापुर- विष्णुदेव साय
पाटन- संजय श्रीवास्तव
धरमजयगढ़- रमशीला साहू
रायपुर ग्रामीण- पुन्नूलाल मोहले
धमतरी- रमेश बैस
संजारी बालोद- अभिषेक सिंह
डोंडीलोहारा- बृजमोहन अग्रवाल
खैरागढ़- राजेश मूणत
कांकेर- महेश गागड़ा
केशकाल- प्रेमप्रकाश पाण्डेय
बस्तर- रामप्रताप सिंह
दंतेवाड़ा- केदार कश्यप
मरवाही- रामविचार नेताम
कोटा- अजय चंद्राकर
बिल्हा- दयालदास बघेल
पाली तानाखार- अमर अग्रवाल
सीतापुर- रामसेवक पैकरा
सहायक आरक्षकों को 15 फ़ीसदी आरक्षण, होमगार्ड का वेतन बढ़ा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gKbyGz
Comments
Post a Comment