तो इस बॉलीवुड पर्सनालिटी के फैन हैं विराट कोहली - Khabar NonStop
मुंबई। 28 साल के जिस लड़के की पूरी दुनिया दीवानी है, यूथ जिसे अपना आइकॉन मानते हैं उसके दिमाग में तो कोई और ही सवार है। दरअसल हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की। विराट ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट की जिसमें वह बॉलीवुड की एक फेमस पर्सनालिटी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
‘पद्मावती’ में काम करना थका देने वाला अनुभव रहा’ – दीपिका
एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए विराट कोहली ने जगजाहिर कर दिया है कि वह किसके फैन हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह का फोटो शेयर कर खुद को उनका फैन बताया है। उन्होंने अरिजीत के साथ अपनी एक ‘फैनब्वॉय मोमेंट’ तस्वीर पोस्ट की है और साथ ही एक प्यारा मैसेज लिखा लिखा है।
Pure fanboy moment for me. What an amazing person he is. No one has captivated me with their voice like this man. God bless you Arijit. ???????? http://pic.twitter.com/aQMeGjQP8y
— Virat Kohli (@imVkohli) October 17, 2017
विराट-अनुष्का का दिवाली सरप्राइज, यहाँ दिखेंगे साथ
गौरतलब है कि हाल ही में विराट कोहली ने अपनी खास दोस्त या यूं कहें कि गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ एक विज्ञापन वीडियो शूट किया जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को बड़े प्यार से देख रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yuN3GV
Comments
Post a Comment