sss

; //]]>

ऐतिहासिक इमारतों पर भिड़े संगीत सोम और औवेसी - Khabar NonStop

Asaduddin Owaisi

नई दिल्ली। देश की मुगलकालीन इमारतों के मुद्दे पर भाजपा नेता संगीत सोम और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी भिड़ गए हैं। दरअसल इस बवाल की शुरुआत संगीत सोम के उस बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने ताजमहल पर सवाल खड़े किए थे।

क्या कहा संगीत सोम ने

भाजपा नेता और मेरठ की सरधना सीट से विधायक संगीत सोम ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को उस वक्त बहुत दर्द हुआ, जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों की सूची से निकाल दिया गया। मुगल शासकों पर तंज कसते हुए संगीत सोम ने कहा कि ये कैसा इतिहास, जिसमें एक बेटे ने अपने पिता को ही कैद में डाला था। इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिंदुओं का सर्वनाश किया। संगीत सोम बोले कि भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।

औवैसी ने जताई रोहिंग्या मुसलमानों पर चिंता

Asaduddin Owaisi

औवेसी का पलटवार

संगीत सोम के इस बयान पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि “लाल किला भी गद्दारों ने बनवाया था, क्या पीएम मोदी लालकिले से तिरंगा फहराना भी बंद कर देंगे ?” औवेसी ने तंज कसते हुए कहा कि “हैदराबाद हाऊस भी गद्दारों की देन हैं तो क्या पीएम मोदी वहां विदेशी मेहमानों को रिसीव करना भी बंद कर देंगे ?”

ओवैसी के पार्षदों ने किया ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार तो हुई हाथापाई

बता दें कि ऐतिहासिक इमारतों पर विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब योगी सरकार ने राज्य के पर्यटन स्थलों की सूची में ताजमहल को शुमार नहीं किया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ieQQmf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop