बैंक में चोरी, दीवार में छेद कर अंदर घुसे चोर - Khabar NonStop
हापुड़। हापुड़ जनपद के देहात थाना क्षेत्र की पुलिस लाइन के पास असौड़ा स्थित सिंडिकेट बैंक में चोरो का कहर देखने को मिला। दो चोर बैंक की दीवार में छेद कर बैंक में घुस गए कीमती कागजातों पर हाथ साफ कर दिया। जब बैंक के गार्ड ने बैंक खोला तो दीवारर में छेद देखकर उसके होश उड़ गए।
हापुड़ पुलिस को बदमाशों ने दी चुनौती
पुलिस ने कहा चोरी की कोशिश
बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक के भी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची। पुलिस ने चोरी की घटना से इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक चोरों ने चोरी की कोशिश की। वे अंदर तक घुसे भी लेकिन किसी वजह से चोरी करने में असफल रहे। बैंक से क्या चोरी हुई है इसको लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i1O8jH
Comments
Post a Comment