sss

; //]]>

भारतीय फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से मांगी माफ़ी - Khabar NonStop

cricket lovers

ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा टीम इंडिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद होटल लौट रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंकने की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स ने गुरुवार को गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में जाकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से माफ़ी मांगी। कुछ भारतीय फैन हाथों में पोस्टर लेकर होटल के बहार खड़े होकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हुई घटना की माफ़ी मांग रहे थे।

इनसे प्रेरित होकर मिताली राज खेलेंगी 2021 का वर्ल्ड कप

माफ़ी मांग भारतीय संस्कृति का दिया परिचय

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाडियों से माफ़ी मांग कर यह साबित कर दिया है कि हम हमारे देश में मेहमान टीम का कितना सम्मान करते हैं। हम नतीजे से ज्यादा खेल को पसंद करते हैं। गौरतलब हो गुवाहाटी में भारत पर जीत के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने होटल लौट रही थी तब किसी ने उनकी बस पर पत्थर फेंक दिया, जिसके कारण बस की खिड़की का कांच टूट गया था। इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के ओपनर एरॉन फिंच ने ट्वीट किया, “होटल जा रही टीम की बस की खिड़की पर पत्थर फेंका गया। थोड़ा डरावना था।”

हमारी सुरक्षा व्यवस्था पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता हैः राज्यवर्धन सिंह राठौड़

मुख्यमंत्री ने दोषियों पर करवाई की बात कही

असम के मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनेवाल ने इस घटना की निंदा की थी। उन्होनें कहा कि दोषियों पर कड़ी करवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सोनेवाल ने कहा था कि, “इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच चल रही है और पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।” उन्होनें बताया, “एक शानदार मैच के बाद ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक खेल क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे गुवाहाटी के लिए यह घटना छवि खराब कर देने वाली है। हम कड़े तौर पर इसकी आलोचना करते हैं। असम के लोगों के लिए यह घटना स्वीकार्य नहीं है।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थरों से हुआ हमला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ziDGZh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop