मऊ: भाजपा सांसद के लहजे में ‘बदजुबानी’ - Khabar NonStop
मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हरिनारायण राजभर ने जिले कि पुलिस के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री तक को अपनी बदजुबानी से नवाज दिया है। अवैध खनन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर सांसद ने जिले कि पुलिस को माँ कि गाली दी इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो पार्टी कार्यकर्त्ताओ के साथ बातचीत में सूबे के मुख्यमंत्री का भी नाम लेकर प्रोटोकाल का जिक्र करते हुए उनको गालियों से नवाजा है।
सांसद की बदजुबानी
गौरतलब है कि, सांसद महोदय कि बदजुबानी का यह कोई पहला वाक्य नहीं है इससे पहले भी कई बार उनके मुंह से गालियां निकली है। लेकिन उसके बाबत पार्टी हाईकमान कि तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं किये जाने से उनका मनोबल लगातर बढ़ता गया और आज अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द बोलना निःसंदेह उनकी अनुसाशनहीनता कि पराकाष्ठा को दर्शाता है। लगातार गलत तरह से बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरना सांसद महोदय कि आदत बन गयी है।
शिवसेना सांसद ने राहुल गांधी के बारे में कही बड़ी बात
क्या कहा सांसद
दरअसल, दो दिन पहले सांसद ने रात को मऊ के थाना सरायलखन्सी क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया में अवैध खनन कर रहे एक JCB मशीन और मिट्टी लदे सात ट्रैक्टर को पुलिस से पुलिस को पकड़वाया था लेकिन बाद में थाने के दरोगा द्वारा उनको बिना कार्यवाही किये छोड़ दिया गया जिसको लेकर आज उनके द्वारा दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक को लेटर भेजा गया जिसके बारे में सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान जिले कि पुलिस सहित सूबे के मुख्यमंत्री तक को अपशब्द कह डाला।
पुलिस को दी गाली
पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सांसद के प्रोटोकाल के बारे में बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि, वह तो योगी जाने …योगी प्रोटोकॉल का (माँ कि गाली देते हुए बयान) अब पुलिस सालों का काम हम करें ये (माँ कि गाली देकर) रात भर खनन कराये और हम (माँ कि गाली देते हुए) चलकर गाड़ी पकड़वाये यह हमारी हालत हो गई है।
भाजपा सांसद ने नेहरु-गांधी को बताया ‘कचरा’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yRG8Gt
Comments
Post a Comment