अधिकारी का व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील मैसेज, हड़कंप - Khabar NonStop
दिल्ली। दिल्ली में ईस्ट एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक ऐसा कारनामा किया है। दरअसल अधिकारी महोदय ने निगम के व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक अश्लील पोस्ट डाल दिया है, इस पोस्ट के बाद ईस्ट एमसीडी में हड़कंप मच गया है। ये आरोप एमसीडी के ही एक पार्षद ने ईस्ट एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर पर लगाया है।
मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ठहराया इसके लिए जिम्मेदार
इन्होनें डाली थी अश्लील पोस्ट
ये अश्लील पोस्ट ईस्ट एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अतीक अहमद ने निगम के व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाली थी। डीसी पर ये आरोप ईस्ट एमसीडी के वार्ड नंबर 18E से पार्षद गुंजन गुप्ता ने लगाया है। ये व्हाट्सऐप ग्रुप निगम के पार्षदों और अधिकारियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाया गया है। निगम के पार्षद गुंजन गुप्ता ने बताया कि, “रात में डीसी ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक अश्लील पोस्ट भेजी थी।” गौरतलब हो कि इस ग्रुप में निगम की कई महिला पार्षद और अधिकारियों समेत पूर्वी दिल्ली की मेयर और डिप्टी मेयर भी जुड़ी हैं।
सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी मेयर के दफ्तर पर किया प्रदर्शन
महिला पार्षदों में है काफी गुस्सा
निगम की महिला पार्षदों में डिप्टी कमिश्नर के इस पोस्ट को लेकर काफी गुस्सा है। ईस्ट एमसीडी की एक पार्षद गुंजन गुप्ता ने आनंद विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस वाकये के बाद से निगम में खलबली मच गई है।
अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xdNtP1
Comments
Post a Comment