sss

; //]]>

नैनी सैनी हवाई पट्टी पर हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज - Khabar NonStop

Naini Saini Airstrip

पिथौरागढ़। नैनी सैनी हवाई पट्टी पर हवाई सेवा शुरू करने की कवायद फिर से तेज हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 4 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। टीम ने पट्टी के निकट दो वृक्षों को हटाने के निर्देश दिए हैं। यहां अगले साल मार्च अंत तक विमान सेवा शुरू करने का संकेद दिया गया है।

उत्तराखंडः पुराने वेतनमान ले रहे कर्मियों को दिवाली का तोहफा

साल 1994 में बनाया गया नैनी सैनी हवाई पट्टी पर अभी विमान उड़ाने की कवायद रंग नहीं ला रही है। प्रत्येक सर्वे के बाद हवाई पट्टी से विमान सेवा शुरू करने के दावे होते हैं, लेकिन हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है। 3 साल पहले हवाई पट्टी की लंबाई और चौड़ाई कम बताते हुए इसका विस्तार किया गया जिसके बाद से सर्वे और निरीक्षण होते रहे हैं। पिछले निरीक्षण के मुताबिक हवाई पट्टी में 39 बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए इसे दूर करने का निर्देश दिया गया था।

इस दिन हो सकती है तेल कि किल्लत, बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

गुरुवार को निरीक्षण करने आयी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने पूर्व 39 बिंदुओं पर आपत्ति में से अधिकांश पूरे होने की बात कही। इस दौरान उड़ाने के लिए पट्टी के निकट नैनावती स्कूल के पास दो वृक्षो को काटने का निर्देश दिए गए। टीम ने रनवे का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पट्टी का कार्य कर रहे अवस्थापना निधि विभाग के अधिकारियों को तीन माह के भीतर सभी कमियां दूर करने को कहा गया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zjygNS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop