sss

; //]]>

एक और दुष्कर्मी बाबा गिरफ्तार… - Khabar NonStop

shanti sagar सूरत। गुजरात के जनपद सूरत में दिगंबर जैन मुनि आचार्य शांति सागर को एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक 19 वर्षीय छात्रा जैन मुनि से आशीर्वाद लेने गई थी। इसी बीच उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुनि पर आरोप है कि उसने छात्रा को मंत्र जाप के लिए रात में उपाश्रय में ही रुकने को कहा और इसी दौरान इस गलत हरकत को अंजाम दिया।

गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की, जाखड़ 1 लाख वोटों से आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है और वडोदरा में रहकर पढाई कर रही है। वहीं अगर पुलिस की मानें तो यह घटना सूरत के नानपुरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बीते एक अक्टूबर को हुई। इसके बाद छात्रा ने 45 वर्षीय शांति सागर के खिलाफ अठवा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

वहीं मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद शनिवार देर रात दिगंबर मंदिर से आरोपी जैन मुनि शान्ति सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के मुताबिक आरोपी बाबा ने दुष्कर्म के बाद उसको धमकी भी दी थी कि वह यह बात किसी को न बताए। वहीं इस घटना को स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने झूठी बताया है। यहाँ तक कि जैन मुनि के समर्थन में लोग पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचे और कहा कि जैन समाज को बदनाम करने के लिए लड़की झूठा आरोप लगा रही है। मामले की न्यायिक जांच हो।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gGEDTE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop