बहन का इलाज कराने आया था, खुद काल के गाल में समा गया युवक - Khabar NonStop
मेरठ- बहन का इलाज कराने बागपत से आए एक युवक को बुधवार की सुबह आनंद हाॅस्पिटल के सामने रोड़ी से लदे एक ट्रक ने रौंद डाला। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने दबोचा लिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
अनियंत्रित बोलेरो कार ने रौंदा, दो की मौत
दरअसल, बागपत निवासी अजीत पुत्र मोहन की बहन को बीमारी के चलते आनंद हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह अजीत हाॅस्पिटल के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेजगढ़ी की ओर से तेज गति से आ रहे रोड़ी से लदे 16 टायरा ट्रक ने उसे रौंद डाला। हादसे में अजीत (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ मेडिकल सतेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी चालक सोनू निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की जीप ने दंपति को रौंदा, हालत गंभीर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gDgflv
Comments
Post a Comment