sss

; //]]>

गुजरात: कांग्रेस चाहे तो साथ देने को तैयार हैं अखिलेश - Khabar NonStop

Akhilesh Yadavगुजरात। यूपी में करारी हार के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए यह कहा की कांग्रेस अगर चाहे तो बीजेपी के खिलाफ गुजरात विधानसभा चुनाव में हम अपना भी दोस्ताना बना सकते है। साफ तौर पर उनका कहना था की अगर कांग्रेस चाहे तो वो बीजेपी के खिलाफ गुजरात चुनाव में उनका साथ दे सकते हैं।

गुजरात: बिलकिस बानो गैंगरेप में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

गुजरात जाकर करेंगे प्रचार

बता दें की उन्होंने यह तक कहा कि यदि उन्हें बुलाया गया तो गुजरात जाकर वो कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए भी तैयार हैं। सिवाल खास के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी को आशीर्वाद देने यहां आए अखिलेश यादव ने कहा गुजरात में उनकी पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष को ही चुनाव से संबंधित फैसले लेने की जिम्मेदारी दी गई है।

आगरा विवाद पर अखिलेश ने कहा

आगरा विवाद पर अपने अंदाज में चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्होंने भी ताजमहल के साथ तस्वीर खिंचवाई है। अब योगी आदित्यनाथ भी आगरा जा रहे हैं। वह उनकी ताजमहल के साथ तस्वीर देखने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इतिहास को मिटाने की बात करने वाले खुद  इतिहास बन जाते हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि इनके नेता जेब में अफीम की पुड़िया लेकर चलते हैं। जब असली मुद्दे से ध्यान भटकाना होता है तो ये अफीम की भावनात्मक खुराक खिला देते हैं।

BJP ज्वाइन करने वाले निखिल सवानी ने छोड़ी पार्टी

सड़क के गड्ढ़ो को बनाया हथियार

अखिलेश ने कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था। सड़कों को गड्ढा मुक्त करना तो दूर, इन्होंने तो हमारी सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों में भी गड्ढे कर दिए। आज आगरा एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन उतारे जा रहे है। पीएम के पास ऐसी सड़कें बनवाने का समय नहीं है। केन्द्र व प्रदेश को मिलाकर डबल इंजन की सरकार है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yCKxQ0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop