sss

; //]]>

इस मामले में दुनिया में नंबर वन बना हैदराबाद एयरपोर्ट - Khabar NonStop

Rajiv Gandhi International Airport

हैदराबाद। बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के मामले में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया में नंबर वन चुना गया है। उसने यह उपल्बधि हर साल 50 लाख से 1.5 करोड़ यात्रियों की श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिषद के सेवा गुणवत्ता सर्वे में हासिल की है। इस बात की जानकारी हैदराबाद इंटरनेसनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दी है।

घर में घुसकर आतंकियों ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली

मॉरीशस में हुए एक कार्यक्रम में एसीआई की प्रबंध निदेशक एंजेला गिटेंस ने जीएचआईए एल के सीईओ जीके किशोर को नंबर वन की ट्राफी प्रदान की। यह ट्राफी औपचारिक रूप से 2016 के लिए प्रदान की गई है। एयरपोर्ट ऑपरेटर जीएचआइएएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एसीआइ यात्रियों की कुल संख्या के आधार पर विश्व के सर्वाधिक व्यस्त हवाई अड्डों का निर्धारण करता है।

सेना के जवानों को दिवाली का तोहफा, 1 रूपये में कर सकेंगे कॉल

इस उपलब्धि पर किशोर ने कहा, ‘हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर से प्रतिष्ठित एसीआइ एएसक्यू ट्राफी ग्रहण करना बेहद खुशी दिलाता है। अपनी श्रेणी में दुनिया के नंबर एक हवाई अड्डे के रूप में घोषित किया जाना गौरव की बात है। यह सम्मान निश्चित रूप से ब्रांड हैदराबाद को बढ़ावा देता है।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xQO6CA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop