आपसी रंजिश में जानलेवा हमला - Khabar NonStop
पीलीभीत। पीलीभीत में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना लूट, हत्या, चोरी, डकैती की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की रजिस्टर मोटी होती जा रही है लेकिन बहुत कम वारदातों में अपराधियों का खुलासा हो पाता है। ताजा मामला बीसलपुर क्षेत्र का है। गांव जा रहे एक युवक को पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित
आपसी रंजिश के चलते हमला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत होने के चलते युवक को पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें इस वारदात को बिलसंडा थाना क्षेत्र के मानपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प के पास अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक गांव के ही दो लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमले के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zviqzC
Comments
Post a Comment