पुलिस ने कोर्ट के चपरासी के पास से बरामद किया पिस्टल - Khabar NonStop
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कोर्ट कर्मी के पास से पुलिस ने एक लाख रुपए कीमती अमेरिकन पिस्टल जब्त किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पिस्टल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मामला कोतवाली क्षेत्र के करबला गाँव का है, यहाँ पर पुलिस ने जिला न्यायालय के चपरासी के पास से कीमती पिस्टल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक से बिना पूछताछ किये ही उसे जेल भेज दिया। इसी वजह से अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक के पास ये पिस्टल कहाँ से आया।
आरपीएफ जवानों ने पकड़ा नकली सिपाही
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अफसरों को बीते कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि करबला के कोदू चौक निवासी कैलाशदास पिता रामदास (40) के पास महंगी पिस्टल है, जिसे लेकर वह घूमता रहता है। वह पिस्टल को बेचने के लिए ग्राहक भी तलाश कर रहा है। पुलिस ने गुरुवार की रात कैलाश के पीछे मुखबिर को पिस्टल का खरीददार बना कर लगाया। आरोपी युवक के आते ही पहले से तैनात पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। आरोपी से जब्त पिस्टल अमेरिका निर्मित है। पुलिस के अनुसार उसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है। पूछताछ के दौरान वह गोलमोल जवाब देता रहा। उसने पुलिस को बताया कि पिस्टल को उसने खरीदा था। वह इसे बेचने वाले गिरोह को पकड़वा सकता है।
यहाँ पर बोलने में भी लागू है आरक्षण
जेल भेजने पर पता चला कि कोर्ट कर्मी है आरोपी
पुलिस ने आरोपी रामदास से पूछताछ की लेकिन उसने पुलिस द्वारा पूछे गये सभी सवालों का गोलमोल जवाब दिया। आरोपी रामदास जिला न्यायालय में चपरासी के पद पर कार्यरत है। आरोपी के गोलमोल जवाब देने के बाद उसके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया फिर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी रामदास कोर्ट में चपरासी है, पुलिस को इस बात का पता आरोपी को जेल भेजने के बाद चला। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्या करता है, यह जांच में नहीं बताया।
रायपुर का ये चायवाला इस वजह से है सुर्ख़ियों में ..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynr18V
Comments
Post a Comment