sss

; //]]>

अनियंत्रित बोलेरो कार ने रौंदा, दो की मौत - Khabar NonStop

high speed car

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीलीभीत। उत्तराखंड के खटीमा की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार अनियंत्रित वुलेरो कार ने दो को रौंदा और दोनों की मौत हो गयी। दोनों घटनाये एक ही कार द्वारा एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों की है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने वुलेरो कार को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

भैयादूज पर भाई का तिलक करने निकली बहन सड़क दुर्घटना की हुई शिकार

क्या है पहली घटना?

पहली घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के टांडा विजेसी गाँव निवासी रंजीत सिंह (45) घर से मिठाई लेने साईकिल द्वारा निकले और जैसे ही टनकपुर-पीलीभीत मार्ग पर थाना न्यूरिया क्षेत्र की भुजिया मजार से महज 50 मीटर की दुरी पर पहुँचे तभी पीछे से आई तेज रफ़्तार वुलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिससे रंजीत सिंह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार में रखा लाखों का जेवर और नकदी भरा बैग ले उड़े उचक्के

क्या कहना है मृतक के परिजनों का

मृतक रंजीत सिंह के परिजन छत्रपाल सिंह ने बताया कि मिठाई लेने घर से निकले और पीछे से कार ने टक्कर मार दी।
जहाँ से जिला अस्पताल में ले गए थे। बही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रंजीत सिंह के 3 बच्चे है जिनमे दो बेटी पवनदीप (16), किरनदीप (10) और एक बेटा हरप्रीत सिंह (12) जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

पीलीभीत में नेशनल हाइवे पर बना पुल धंसा

ये है दूसरी घटना

दूसरी घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के एडबारा टांडा विजेसी गाँव निवासी गायत्री गायन (50) जो कि अपने बेटे देवाशीष गायन (24) के साथ बाइक द्वारा न्यूरिया कॉलोनी जा रही थी सामने आ रही तेज रफ़्तार अनयंत्रित वुलेरो कार UK 06 X 1578 ने भुजिया मजार के पास में अपनी चपेट में ले लिया जिसमे गायत्री गायन गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन्- फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले रास्ते में ही गायत्री गायन ने दम तोड़ दिया।

बंटवारे के लिए अपने ही छोटे भाई की कर दी हत्या

क्या कहना है मृतका के परिजन का

मृतका गायत्री गायन के परिजन संजय सरकार ने बताया कि उनकी दादी अपने बेटे देवाशीष गायन के साथ न्यूरिया कॉलोनी जाने के लिए निकली थी कि अचानक पीछे से आई तेज रफ़्तार वुलेरो कार जो कि काफी तेज गति से आ रही थी। और चालक या तो नशे की हालत में था या अपना नियंत्रण खो चुका था। जिसने मेरी दादी की कमर के ऊपर से कार के पहिये को उतरता हुआ एक और साईकिल सवार को कुछ ही दूरी पर जाकर अपनी चपेट में ले लिया जिसमे साइकिल सवार की भी मौत हो गयी।

क्या कहना है पुलिस का

सीओ जहानाबाद योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वुलेरो कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीलीभीतः बदमाशों ने की चौकीदार की हत्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gW5Gdz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop