sss

; //]]>

रोहित शेट्टी ने बिग बी के जन्मदिन पर किया ये ऐलान, जानें - Khabar NonStop

Rohit Shetty

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 75वीं जन्मदिन के खास मौके पर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है। रोहित शेट्टी ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के साथ एक हार्ड्कॉर कमर्शल फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रोहित इसे एक बड़े सपने की तरह मानते हैं। इसके लिए वह इन दिनों एक अच्छी और मजबूत कहानी की तलाश में हैं।

पीएम मोदी ने अमिताभ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस बारे ने रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘मैं बहुत समय से एक ऐसी मजबूत कहानी की तलाश कर रहा हूं, जिसको मैं अमिताभ बच्चन के साथ बना सकूं। उनके साथ फिल्म बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है। मैं बिग बी को लेकर हार्ड्कॉर एक कमर्शल फिल्म बनाऊंगा। अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी बात जो मुझे लगती है वह है काम को लेकर उनकी गंभीरता। उनके किसी भी शूट या प्रोग्राम में लेट न होने के तमाम किस्से तो आपने सुने ही होंगे। वह समय की कीमत को अच्छी तरह समझते हैं। वह मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं। मेरे साथ उनका सचमुच एक अलग तरह का खास रिश्ता है।’

मलाइका ने कराया अब तक का हॉट फोटोशूट, देखें फोटोज

रोहित शेट्टी आगे बताते हैं, ‘पूर्व में अमिताभ बच्चन और मेरा कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में मैं आपको बता नहीं सकता, वरना अमित जी नाराज हो जाएंगे, इसके बाद से वह मेरे दिल के बहुत ज्यादा करीब हो गए हैं। अमित जी हम सब के लिए मिसाल हैं। इस उम्र में भी वह बहुत बड़े स्टार हैं। हमें अमित जी से बहुत-बहुत कुछ सीखना चाहिए। आज भी उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज काम है, इसी सोच की वजह से ही वह आज भी सबसे ऊपर हैं।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhEMVg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop