sss

; //]]>

दिल्ली के मैडम तुसाद में भी लगेगा जस्टिन बीबर का मोम का पुतला - Khabar NonStop

Justin Bieber
मुंबई। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिसम्बर से मैडम तुसाद म्यूज़ियम खुलने जा रहा है। इस म्यूजियम में खेल, राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक की फेमस हस्त‍ियों के मोम के पुतले लगाए जाएंगे। खबर है कि शनिवार को दिल्ली के ग्रब फ़ेस्टिवल में मैडम तुसाद म्यूजियम ने फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के मोम के पुतले को पेश किया गया था। इसके बाद यहां जस्टिन बीबर के पुतले के साथ उनके फैन्स की फ़ोटो खिंचाने के लिए लाइन लग गई।

एक ही झटके में बिक गईं इस सिंगर के कॉन्सर्ट की सभी टिकटें

आपको बता दें जस्टिन बीबर की भारत में लोकप्रियता को देखते हुए मैडम तुसाद म्यूजियम ने उनके मोम के पुतले को भी अपनी प्रदर्शनी में शामिल किया है। साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली में चल रहे ग्रब फ़ेस्टिवल में जस्टिन बीबर के साथ बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन का मोम का पुतला भी लगाया गया है।

Justin Bieber 1

बीबर को मुंबई की सड़कों पर देख लड़कियों ने मचाया शोर, देखें वीडियो

गौरतलब है कि कैनेडियन मूल के जस्टिन बीबर मात्र 23 साल की उम्र में अपनी सिंगिंग से दुनिया भर में करोड़ों फैन बना चूके हैं। यहाँ तक कि भारत में भी जस्टिन बीबर के फैंस की कोई कमी नहीं है। बता दें कि इसी साल मई में जस्टिन बीबर मुंबई में शो करने आये थे। यह भारत में उनका पहला शो था। उनके इस शो के टिकट्स हजारों में बि‍के थे। बताया जा रहा है कि जस्टिन बीबर ने इस शो के लिए करीब 100 करोड़ रु. चार्ज किये थे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iHDMG5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop