sss

; //]]>

बाइकर सना इकबाल की कार दुर्घटना में हुई मौत - Khabar NonStop

sana iqbalहैदराबाद। मशहूर क्रॉस-कंट्री बाइकर सना इकबाल की मंगलवार तड़के यहां हैदराबाद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। सना ने आत्महत्या और अवसाद के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से अभियान चलाया था।

पुलिस का कहना

पुलिस अधिकारी का कहना है की तड़के साढ़े तीन बजे शहर के बाहरी इलाके में हुए इस हादसे में उनके पति अब्दुल नदीम घायल हो गए।  वहीं नरसिंगी थाने के पुलिस इंस्पेक्टर जीवी रमन गौड़ ने बताया की, “सना और अब्दुल नदीम कार से यहां टोली चौकी इलाके स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी आउटर रिंग रोड मार्ग उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

निर्दयी पिता ने चलती ट्रेन से 3 बेटियों को फेंका नीचे

अब्दुल चला रहे था कार

कार अब्दुल नदीम चला रहे थे। हादसे में सना बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अब्दुल नदीम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

देश भर में अकेले मोटरसाइकिल अभियान चलाया

हैदराबाद की रहने वालीं सना ने देश भर में अकेले मोटरसाइकिल अभियान पर निकली थीं। उनके अभियान का उद्देश्य खुदकुशी के मामलों, खासतौर से छात्रों में इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरुकता फैलाना था। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 ए और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानें क्यों गुजरात-हिमाचल में बन सकती है बीजेपी की सरकार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gBqA12

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop