sss

; //]]>

राहुल की ‘भूख’ वाली शायरी पर स्मृति ईरानी का ‘बेशर्मी’ वाला पलटवार - Khabar NonStop

smriti irani on Rahul Gandhi hunger tweetनई दिल्ली। राहुल गांधी पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी अपने हर बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके हर बयान पर बीजेपी नेताओं की फौज खड़ी हो रही है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स को लेकर राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शायराना जवाब दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने के लिए देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

हंग इंडेक्स को लेकर राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्वीट कर राहुल के कटाक्ष का जवाब दिया। स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया कि- ऐ सत्ता की भूख-सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या/खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे। स्मृति ईरानी ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि- आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को नीचा दिखाने की चाहत में राहुल देश की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। दरअसल ग्लोबल हंगर इंडेक्स आने के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाने पर लिया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि- भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ।

मोदी राज में हंगर इंडेक्स में 45 स्थान नीचे खिसके

बीजेपी नेताओं के ऐसे ट्वीट पर आश्चर्य होता है। आपको हैरानी होगी कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स- 2017 में भारत उत्तर कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल, और म्यांमार जैसे देशों से पीछे है। भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में एक साल में तीन स्थान और बीते तीन सालों में 45 स्थान नीचे पहुंच चुका है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zn6IHg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop