sss

; //]]>

पार्टी में बनाएं क्रिस्पी पनीर रोल - Khabar NonStop

paneer rollघर पर पार्टी है और आप थोड़ी सी कंफ्यूज हैं कि आपको अपने महमानों को क्‍या बना कर खिलाना चाहिये, जो उन्हें पसंद आए तो हमारे पास एक अच्‍छा ऑप्शन है पनीर रोल जिसे आप खुद बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। आइए जानते है इसको बनाने की रेसिपी।

मिनटों में बनाएं बनाना आइसक्रीम

सामग्री

हरी मिर्च- 2-3, पनीर- 1/2 कप घिसी हुई, आलू- 1 उबला और मैश किया हुआ, सफेद ब्रेड- 8 स्‍लाइस, ब्रेड क्रम्स- 1/2 कप, धनिया- 2 चम्‍मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच, तेल- फ्राई करने के लिये, चाट मसाला – 1/2 चम्‍मच, नमक- स्‍वादअनुसार।

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप एक बड़ा कटोरा लें अब उसमें सभी सामग्रियां आपस में मिला लें। और अब ब्रेड लें और उसके भूरे भाग को काट लें। अब रोटी बनाने वाले बेलन से आप ब्रेड को बेल कर पतला कर लें।  उसके बाद 1 चम्‍मच पनीर के मिश्रण को ब्रेड के किनारे रखें और ब्रेड को गोल गोल रोल कर लें।  अब रोल को दो हिस्‍से में काट लें और एक टूथपिक की सहायता से ब्रेड के किनारे को दबा दें, जिससे वह खुले नहीं।  इसके बाद फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें रोल्‍स को तब तक फ्राई करें जब तक कि वह गोल्‍डन ब्राउन ना हो जाएं। फिर इन्‍हें पेपर नैपकिन पर निकालकर गरमा-गरम परोसें।

बच्चों के लिए घर पर ही पाइनएप्‍पल जैम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yfOPLX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop