sss

; //]]>

भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप पर किया कब्जा - Khabar NonStop

ढाका के मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में भारत व मलेशिया के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, फाइनल में भारत ने मलेशिया को 2-1 से शिकस्त देकर एशिया कप 2017 के ख़िताब पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने इससे पहले, 2003 में कुआलालंपुर और 2007 में चेन्नई में इस टूर्नामेंट को जीता था।

Hockey Asia Cup 2017

इस मुकाबले में भारत की तरफ से पहला गोल रमनदीप सिंह ने किया और बढ़त बनामें में सफलता प्राप्त की। वहीं कुछ देर खेल शान्ति से चलता रहा लेकिन ललित उपाध्याय ने किया और बढ़त 2-0 से हो गई। खेल के अंतिम क्वार्टर तक भारत की लीड बरकरार रही लेकिन मैच की समाप्ति से महज 5 मिनट पहले मलेशया ने गोल दागते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

कोहली ने बताया जडेजा और अश्विन के टीम में ना होने का राज

Hockey Asia Cup 2017

इस रोमांचक मुकाबले में तीसरे क्वार्टर में मलेशिया और भारत के बीच काफी संघर्ष देखा गया। दोनों में से कोई भी टीम इस क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई। चौथे क्वार्टर में गोलकीपर आकाश चिकते ने अहम भूमिका निभाई। दरअसल खेल का चौथा क्वार्टर शुरू होते ही मलेशिया के प्लेयर्स ने भारतीय टीम पर हमले तेज कर दिए। लेकिन, भारतीय टीम के डिफेंस विंग ने उन हमलों को नाकाम कर दिया।

हॉकी एशिया कप 2017ः भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी करारी शिकस्त

आपको बता दें कि, मलेशिया ग्रुप 4 स्टेज में भारत से 6-2 के बड़े अंतर से हारा था। फाइनल में उसने बेहतर खेल दिखाया। भारत के बढ़त लेने के बाद मलेशिया के शारिल सबाह ने 50वें मिनट में भारत की लीड को 2-1 कर दिया। भारत के पास एक गोल की बढ़त अंत तक बनी रही और फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाने में भारत कामयाब रहा।

ये बने भारतीय हॉकी टीम के नए कोच

 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ मुकाबले हुए हैं। इनमें से पांच बार पाकिस्तान को जीत मिली है। इस मैच से पहले भारत ने साल 2003 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gwdsuf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop