sss

; //]]>

इस बड़ी फिल्म से संजय दत्त ने किया किनारा, ये है वजह - Khabar NonStop

The Good Maharaja

मुंबई। जैसे ही बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपनी कमबैक फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग रैप अप की तो इस फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार ने संजय दत्त संग एक और फिल्म ‘The Good Maharaja’ की भी घोषणा कर दी थी। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म से संजय दत्त बाहर हो गए हैं।

पटाखा फ्री दिवाली मनाने के ट्वीट को लेकर ट्रोल हुईं श्रद्धा

bhoomi-2

बता दें कि ‘द गुड महाराजा’ फिल्म हिस्टोरिकल कहानी पर आधारित है। ये फिल्म नवानगर के राजा पर केंद्रित है, जिसमें ब्रिटिश शासन के समय को भी दिखाया जाएगा। यहाँ तक कि इस फिल्म के फर्स्ट लुक में संजय दत्त के रॉयल लुक ने खूब सुर्खि‍यां भी बंटोरी, लेकिन उनकी फिल्म ‘भूमि’ के फ्लॉप होने के बाद संजय दत्त अब ओमंग के साथ दोबारा काम करने के मूड में नहीं हैं।

The Good Maharaja

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त अब द गुड महाराजा का हिस्सा नहीं हैं। कहा जा रहा है कि संजय दत्त को अपनी कमबैक फिल्म भूमि से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यहाँ तक कि फैन्स के साथ साथ संजय दत्त को भी फिल्म के परफॉर्मेंस से निराशा हुई है। इसी के चलते अब संजय दत्त ओमंग कुमार की अगली फिल्म द गुड महाराजा से बाहर हो गए हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yuMyNH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop